एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस का इंजन फेल, कई ट्रेनें प्रभावित

Bareilly Updated Wed, 16 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/शाहजहांपुर। बरेली-वाराणसी एक्प्रेसस 14236 का इंजन मंगलवार को शाहजहांपुर के बिलपुर केपास फेल हो गया। इस कारण लखनऊ दिशा की कई ट्रेनें रास्ते में ही रुकी रहीं। इस बीच बिलपुर से पहुंची एक मालगाड़ी का इंजन ट्रेन में लगाकर रूट को बहाल किया गया।
सूत्रों के अनुसार, बरेली जंक्शन से ट्रेन शाम को अपने निर्धारित समय से कुछ देर से चली। शाम करीब साढ़े चार बजे बिलपुर स्टेशन क्रास करते ही उसका डीजल इंजन फेल हो गया। चालक और गार्ड ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। दरअसल, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के पीछे नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली वीआईपी श्रेणी की 14258 डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली से पटना जाने वाली 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग के बीच चलने वाली 14308 डाउन मुगलसराय एक्सप्रेस, बरेली-रोजा पैसेंजर आदि ट्रेनें लगी थीं। डाउन लाइन ब्लॉक होने से इन सभी को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इंजन लगने के बाद पहले पीछे की ट्रेनों को रेलवे कंट्रोल के आदेश पर रवाना किया गया। इसके बावजूद सभी ट्रेनें दो से चार घंटे देर से पहुंचीं। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस कटरा से रात साढ़े आठ बजे रवाना हो सकी, जबकि इसके यहां पहुंचने का समय शाम 17.05 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें