एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएनजी सस्ती हो गई मगर ऑटो किराया कम नहीं हुआ

Bareilly Updated Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। शहर में सीएनजी के दाम 25 प्रतिशत कम होने के बाद भी आम जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। ऑटो चालक मनमानी पर उतर आए हैं। अब तक किराया कम नहीं हुआ है। ऑटो यूनियन न तो अपनी घोषणा पर अमल कर रही है न ही आरटीओ की सुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंधन पर दाम बढ़ते ही ऑटो और निजी वाहन संचालक मनमाने तरीके से किराया बढ़ा लेते हैं। दाम कम होने की स्थिति पर आरटीओ दफ्तर से जारी होने वाली किराया सूची न मिलने का बहाना बनाया जाता है। पिछले दिनों सीजीयूएल कंपनी ने सीएनजी 18.75 रुपये प्रति किलो कम कर दिए, लेकिन पूरे जिले में ऑटो संचालन मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑटो चालक यूनियन ने सीएनजी सस्ती होने पर घटे किरायों की सूची जारी की थी लेकिन वह खुद ही इसका पालन नहीं कर रही है। बता दें हालांकि किराया संशोधन सूची प्रदेश भर में उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण द्वारा ही जारी होती है। उधर, आरटीओ ममता शर्मा ने ऑपरेटरों से खुद ही किराया कम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किराया दरों की संशोधित सूची शासन से अनुमोदित होते ही जारी कर दी जाएगी। फिलहाल ऑटो यूनियन किराया कम करने के लिख खुद ही कदम उठाए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें