बरेली। इन दिनों इसाई समाज में एस वेडनसडे पर्व मनाया जा रहा। इसमें समाज के लोग 40 दिनों तक उपवास रख कर प्रार्थना और पाठ करते हैं। चर्च पर प्रार्थनाएं होती हैं मगर अब तक किसी भी चर्च के आसपास साफ सफाई का इंतजाम नहीं हुआ है। इस पर क्रिश्चियन वेलफेयर एसोसिएशन ने रोष जताया है। एसोसिएशन के बबलू हरमन का कहना है कि पिछले दिनों प्रशासन, नगर निगम वजनप्रतिनिधियों को पत्र भेजा था मगर कोई नतीजा नहीं निकला।
और पढ़ें