एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सैलानी में मोबाइल ट्रांसफार्मर भी फुंका

Bareilly Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। सैलानी में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद मंगलवार को लगाई गई ट्रांसफार्मर ट्राली भी जवाब दे गई। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को जाम लगाकर हंगामा किया। बता दें कि शहदाना उपकेंद्र से पोषित सैलानी और कटकुइंया इलाके में लगे ट्रांसफार्मर सोमवार को खराब हो गए थे। मंगलवार को सैलानी में ट्रांसफार्मर ट्राली लगाई गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों में यह व्यवस्था भी धराशाई हो गई। गुस्साए लोगोें ने बुधवार सुबह हंगामा शुरू किया तो एसडीओ घनेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर दूसरी ट्राली लगाने का वादा किया। दोपहर बाद इस इलाके में सप्लाई सामान्य हो पाई। उधर, बुधवार को कटौती और ओवरलोडिंग के चलते सुभाषनगर, किला, सीबीगंज, कैंट, इज्जतनगर, कुतुबखाना और जगतपुर उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में बिजली संकट बना रहा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें