एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सब ठीक रहा तो दो साल में बरेली से भरेंगे उड़ान

ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 11 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
‌िससि‌िववि‌िररिल इन्‍क्‍ललेव
विज्ञापन

Next Article

सिविल इंक्लेव स्थापित कराने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया जल्दी ही बरेली के सविल लाइन में अपना अस्थाई कार्यालय स्थापित करेगी जो सिविल इंक्लेव का निर्माण होने तक रहेगा।  बाद में यह कार्यालय सिविल इंक्लेव में शिफ्ट हो जाएगा। दिल्ली से आई एयरपोर्ट अथारिटी की टीम ने बरेली में पूरे दिन तहसील स्टाफ से पैमाइश कराई।  प्रशासनिक और वायु सेना अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें त्रिशूल की सुरक्षा की दृष्टि से टैक्सियों के लिए रोड चिह्नित की गई। अथारिटी के तकनीकी अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार का सहयोग मिला तो दो साल में यहां के लोगों को उड़ान भरने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आई एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की टीम के तकनीकी अधिकारी भारत भूषण, वीएस नरूला और पीएन उनियाल ने वायु सेना के अधिकारियों से वार्ता करके त्रिशूल एयरबेस से हटकर टैक्सी के  लिए प्रस्तावित सड़क के स्थान का चिह्नांकन किया। सेना का तर्क था कि टैक्सी से हर तरह का व्यक्ति सिविल इंक्लेव में आएगा। इसलिए टैक्सी के लिए रोड आउटर से होकर ही बेहतर होगी। वार्ता के बाद टैक्सी के लिए रोड के लिए जमीन का चिह्नांकन हो गया है। लोक निर्माण विभाग डिजाइन बना रहा है। 
अथारिटी के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण में समय नहीं लगेगा। बिल्डिंग का अधिकांश हिस्सा माड्यूलर स्टील का होगा। रनवे आदि का निर्माण दो साल में पूरा हो जाएगा, बस जमीन मिलने के साथ-साथ प्रदेश सरकार का सहयोग मिल जाए।
विज्ञापन


दो हेक्टेयर जमीन के कब्जे की कवायद
सिविल इंक्लेव के निर्माण को दो हेक्टेयर जमीन का कब्जा लेने के लिए प्रशासन को कवायद करनी पड़ रही है। आठ हेक्टेयर जमीन का कब्जा मिल गया है। बाकी के दो हेक्टेयर जमीन का बैनामा करने के लिए इनके 17 किसान और प्लाट के मालिक सूचना देने के बावजूद बैनामा नहीं कर रहे हैं। जबकि उन्होंने प्रशासन के साथ अपनी इस जमीन को देने का अनुबंध कर लिया था। इन किसानों से जमीन का बैनामा कराने के लिए प्रशासन अब फिर से बात करेगा, जिससे कि निर्माण में तेजी आ सके।



शनिवार को भी निरीक्षण होगा
बरेली।  एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआई)की टीम शनिवार को भी स्थलीय निरीक्षण करेगी, जिसमें आसपास के इलाके की कुछ और जमीन खरीदने पर विचार किया जा रहा है।  इसके लिए पूरे दिन माथा पच्ची होती रही। 

‘एआईआई के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। सिविल इंक्लेव के लिए कुछ और जमीन खरीदने की बात कही गई है। उसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को फिर प्रस्तावित सिविल इंक्लेव के स्थान को देखा जाएगा। शीघ्र की जमीन संबंधी कार्रवाई पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’ गौरव दयाल, डीएम
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें