एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में भिड़ंत, महिला की मौत

Kunwar Pal Singh
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट मारिया स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है और महिला की बेटी को भी हल्की चोटें आईं।
कैंट एसएचओ देवेंद्र सिंह के मुताबिक बंगला नंबर 50 में रहने वाले विशाल रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी 45 वर्षीय शालिनी रविवार रात करीब नौ बजे स्कूटी से घर से निकली थी। उनके साथ बेटी थी, जोकि पीछे बैठी थी। सेंट मारिया स्कूल के पास अचानक तेज रफ्तार अपाचे बाइक और उनकी स्कूटी में भिड़ंत हो र्गई। पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भेजा जाने लगा, लेकिन शालिनी की मौत हो चुकी थी। महिला की बेटी को भी हल्की चोटें आई हैं। वहीं बाइक सवार राहुल को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कैंट में फिर बेकाबू हुए बाइकर्स
कैंट क्षेत्र में तेज रफ्तार चलने वाली बाइकों पर शिकंजा कसने के लिए पहले भी प्रयास हो चुका है। मगर ढिलाई के बाद बाइकर्स फिर बेलगाम हो चुके हैं। शालिनी हेलमेट लगाए थीं। मगर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गिरने पर उनका हेलमेट तक टूट गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें