बरेली। नए साल में पुलिस विभाग में निर्माण संबंधी काफी काम होने जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि भुता थाने का नया भवन स्वीकृत हो गया है। पुलिसकर्मियों को रहने के लिए 13 मंजिला छह आवासीय ब्लॉक बनाए जाएंगे। इनकी स्वीकृति और ग्रांट भी मिल गई है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि विभाग से छह आवासीय ब्लॉक स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से चार 13 मंजिला, एक 12 मंजिला और एक चार मंजिला बनाया जाएगा। इनके निर्माण के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी इनमें रह सकेंगे। जिले में पुलिस स्टाफ की तैनाती का मानक बढ़ने के साथ संसाधन बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। भुता में थाना भवन भी स्वीकृत हो गया है। पुराने थाने की जगह पर ही नया भवन बनाने का काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। साइबर थाने के लिए फिलहाल भवन की स्वीकृति नहीं हो सकी है, पुलिस लाइन के ही दो कमरों में इसे शुरू किया जा रहा है। सुभाषनगर थाना, सीबीगंज थाना और रुहेलखंड चौकी के नए भवन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।