एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण न हो पाने से नहीं बन पा रही पुल की एप्रोच रोड

बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राघाट रामगंगा पुल: एक्सईएन ने एसडीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली। आंवला में रामगंगा के गोराघाट पर बना पुल की एप्रोच रोड जमीन का अधिग्रहण न हो पाने से नहीं बन पा रहा है। इससे पुल पर आवागमन भी नहीं शुरू हो पा रहा है। इस दिक्कत को लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने एसडीएम मीरगंज को चिट्ठी भेजी है।
आंवला और मीरगंज के मध्य इस पुल का निर्माण सेतु निगम ने कराया है लेकिन इसकी एप्रोच रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी को करना है। इस पुल के लिए 44 मीटर पहुंच मार्ग और 24 मीटर चौड़ी भूमि अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए अधिग्रहीत करनी है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का कहना है कि एप्रोच रोड के लिए जिस भूमि का अधिग्रहण करना है, उसके कई गाटा पर बड़े-बड़े प्लॉट है। इसके राजस्व रिकार्डों में कई खाता संख्या और भूस्वामियों के नाम दर्ज हैं। लिहाजा भूमि स्वामित्व का निर्धारण राजस्व विभाग को करना है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-एक के एक्सईएन ने मीरगंज एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है कि यह सर्वे और इसकी आख्या न मिल पाने से जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें