एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब दस मीटर की होगी सेटेलाइट पुल की सर्विस लेन

बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। यातायात सुगम करने के लिए सेटेलाइट पुल के दोनों ओर सर्विस लेन की चौड़ाई छह से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद सेतु निगम के अफसर इसके दायरे में आने वाले पेड़ और अतिक्रमण चिह्नित कराने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाने का काम पुल निर्माण पूरा होने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित सेटेलाइट तिराहे पर इन दिनों पुल बनाने काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान आवागमन के लिए पुल के दोनों ओर सर्विस लेन बनाई गई है। मगर सर्विस लेन की चौड़ाई कम है और ट्रैफिक लोड ज्यादा है। इस वजह से यहां आए दिन जाम लगता है। रोडवेज वर्कशॉप के पास तो महीने भर में ही सर्विस लेन में गड्ढे हो गए हैं। वहीं, वन विभाग से सर्विसलेन बनाने की एनओसी मिलने के बाद अब सेतु निगम अब इसकी चौड़ाई बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। सेतु निगम अफसरों के मुताबिक, इस समय सर्विस लेन की चौड़ाई करीब छह-छह मीटर है, दोनों ओर इसकी चौड़ाई दस-दस मीटर की जाएगी। जल्दी ही इसके दायरे में आने वाले पेड़ एवं अन्य अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन यह काम पुल निर्माण पूरा होने के बाद होगा ताकि यातायात में कोई दिक्कत न हो।

चौपुला पुल : रामपुर दिशा में शुरू हुआ पायलिंग का काम
बरेली। चौपुला चौराहे पर एक पुल पूर्व में बना हुआ है, लेकिन इसकी डिजाइन जाम का कारण बन गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब यहां एक अन्य पुल बनाया जा रहा है, जो पुलिस लाइन की ओर से इसके समानांतर रामपुर रोड पर उतरेगा। सेतु निगम पुलिस लाइन की ओर पाइलिंग का काम पूरा कर चुका है और अब पुलिस लाइन में पिलर बनाने की अनुमति मिलने का इंतजार है। इसके अलावा सर्विस लेन बनाने के लिए सेतु निगम की एनओसी भी अब तक नहीं मिली है। इसको देखते हुए सेतु निगम ने फिलहाल रामपुर रोड पर पिलर बनाने के लिए पाइलिंग का काम शुरू कर दिया है। मगर सर्विस लेन न होने के चलते कुछ ही दिनों यहां भी जाम की समस्या रहेगी।
विज्ञापन


लाल फाटक : मेला के चलते रात में काम ने पकड़ी तेजी
बरेली। बदायूं रोड स्थित लालफाटक क्रासिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। यहां सेना और सेतु निगम के बीच भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव अभी लंबित है। मगर सेतु निगम ने रक्षा मंत्रालय की एनओसी का इंतजार किए बिना ही पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस वजह से बदायूं की ओर पुल का अधिकांश हिस्सा रह गया है। अब सेना की जमीन पर पुल उतारने और रेलवे क्रासिंग पर रेलवे के हिस्से का काम बाकी है। वहीं, जितने हिस्से में पुल का निर्माण पूरा हो गया है, उस पर सेतु निगम ने फाइनल टच देने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इन दिनों चौबारी मेला के चलते दिन में काम की गति धीमी है, लेकिन रात में यहां तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें