एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति मजबूत  करने में धनतेरस अहम 

ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 28 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Economic condition Important to Dhanteras - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

धनतेरस कल है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, धन की देवी लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और यमराज का पूजन किया जाता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए धनतेरस का दिन बहुत अहम होता है। माना जाता है कि धनतेरस से शुरू होने वाले पंचपर्व में समृद्धि प्राप्ति के लिए किया उपाय ज्यादा फलदायी होता है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनके बारे में मान्यता है कि इन्हें इन दिनों करें तो घर में साल भर स्थिर लक्ष्मी का निवास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक धनतेरस के दिन किसी भी मंदिर में केले के दो पौधे लगाएं। इन पौधों की समय-समय पर देखभाल करते रहें। इनके बगल में कोई सुगंधित फूल का पौधा लगाएं। केले का पौधा जैसे-जैसे बड़ा होगा, आपके आर्थिक लाभ की राह प्रशस्त होगी। धनतेरस सहित पांचों दिन रसोई में जो भी भोजन बने, सर्वप्रथम उसमें से देसी गाय के लिए कुछ भाग अलग कर दें। ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होगा। मान्यता है कि यदि यह उपाय साल भर किया जाए तो माता लक्ष्मी की अपार कृपा बनी रहती है।
धनतेरस पर सफेद पदार्थों जैसे चावल, कपड़े, आटा आदि का दान करने से आर्थिक लाभ का योग बनता है। इसके अलावा दिवाली पर अनाथ बच्चों को लाल रंग के कपड़े, फल, मिठाइयां देने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पंचपर्व के दौरान किसी गरीब, दुखी, असहाय रोगी को आर्थिक सहायता दें। ऐसा करने से भी आपकी उन्नति होगी।
विज्ञापन

पंडित चौबे के मुताबिक पंचपर्व के दौरान पांचों दिन घर के द्वार पर मिट्टी के 11 दीये जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। दिवाली पर घर की सफाई का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि यदि घर साफ  नहीं होगा तो माता लक्ष्मी घर में नहीं आएंगी, लेकिन इसके साथ ही यदि पंचपर्व के दौरान किसी धार्मिक स्थल पर सफाई की जाए तो उसका भी विशिष्ट लाभ होता है। पंचपर्व के दौरान वृद्धाश्रम जाकर पांच बुजुर्गों को कपड़े या मिठाइयां दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है वहीं आत्मिक शांति भी मिलती है। इन दिनों किसी कन्या को पुस्तकें दान करने से भी माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें