एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट का हिसाब न देने पर प्रधानाध्यपक से जवाब तलब

बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। कंपोजिट ग्रांट के दुरु पयोग पर कई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर गाज गिरने के बाद भी स्थिति में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। डीएम नितीश कुमार की चेतावनी के बाद बीएसए ने सोमवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने बिथरी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल परसौना में कंपोजिट ग्रांट का हिसाब न मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक महबूब हुसैन से स्पष्टीकरण मांगा। फिर प्राथमिक स्कूल परातासपुर, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल नरियावल का निरीक्षण किया। यहां साफ सफाई का अभाव था। मिड-डे मील मीनू के हिसाब से नहीं बनता मिला। बीएसए ने व्यवस्था दुरुस्त करने और साफ -सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें