एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गाय-भैंस बांधने से टूट गईं सांसद निधि से लगवाई गईं स्ट्रीट लाइटें

बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। गाय और भैंसों के बांधे जाने से सांसद निधि से लगवाए गए पोल की फाउंडेशन टूट गई है। उनकी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। डीआरडीए के स्टाफ ने सांसद निधि से करीब 16 लाख से लगवाई गईं स्ट्रीट लाइटों की जांच के बाद यह रिपोर्ट दी है। दरअसल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी निधि से ये स्ट्रीट लाइटें क्यारा ब्लॉक में उनके गोद लिए गांव रौंधी में लगवाई थीं। सांसद की स्ट्रीट लाइटों को लेकर की गई शिकायत के बाद डीआरडीए ने ठेका लेने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस नाम की कंपनी की दूसरी किस्त का भुगतान रोक दिया था। अब ठीक कराई गई लाइटों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र कश्यप की निधि से 16.61 लाख की लागत से शहर से सटे रौंधी गांव में 348 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। पिछले साल सांसद ने डीआरडीए के अधिकारियों से ज्यादातर स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद आपूर्तिकर्ता कंपनी की 4.15 लाख की दूसरी किस्त का भुगतान रोक दिया गया। डीआरडीए की जांच में यह सामने आया कि कुछ लाइटों की फाउंडेशन बहुत कमजोर हैं। वजह यह बताई गई है कि स्थानीय लोग स्ट्रीट लाइट के पोल में गाय और भैंस बांध रहे थे। इसलिए इनका फाउंडेशन हिल गया है। इन पोल को फिर से दुरुस्त करा लिया गया है। सांसद ने यह भी शिकायत की थी कि स्ट्रीट लाइट या तो खराब है या फिर उनकी रोशनी बहुत कम है। इस रिपोर्ट के बाद डीआरडीए ने इन लाइटों को ठीक कराने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन कराने के बाद ही कंपनी को दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा।

सांसद की शिकायत के बाद आपूर्तिकर्ता कंपनी को भुगतान रोक दिया गया था। ठीक कराई गई लाइटों और पोल के फोटोग्राफ लेने के साथ उनका सत्यापन कराया जा रहा है, जो भी कमियां मिली थीं उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें