एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केवी आईवीआरआई और एयरफोर्स फाइनल में पहुंचे

बरेली Updated Fri, 28 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई में बालक वर्ग संभागीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स और केवी बलरामपुर के बीच खेला गया। इसमें एयरफोर्स बरेली ने बलरामपुर को 3-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में केवी आईवीआरआई ने केवी अमरापुर नंबर-2 कानपुर को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को संभागीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल सुबह दस बजे से केवी आईवीआरआई और केवी एयरफोर्स के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए केवी अरमापुर नंबर-2 और केवी बलरामपुर के बीच मुकाबला होगा। विजेताओं को आईवीआरआई के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच के पहले हुए क्वार्टर फाइनल मैच केवी एयरफोर्स स्टेशन और केवी अमरापुर नंबर-2 कानपुर के बीच हुआ। इसमें केवी एयरफोर्स ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3-1 से मात दी। दूसरा क्वार्टर फाइनल केवी आईवीआरआई और केवी केंद्रीय विद्यालय अमरापुर नंबर-एक कानपुर के बीच खेला गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई ने कानपुर को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें