एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पैसा भी गया और नौकरी से भी हाथ धोएंगे आरोपी

बरेली Updated Sun, 24 May 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नौकरी के नाम पर रिश्वत देने वाले कायमगंज के रघुवीर का 1.60 लाख रुपया तो चला ही गया, साथ ही उसे सेना में लगने वाली नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। वहीं सेना में भर्ती कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी एमईएस के इलैक्ट्रीशियन सुनील कुमार की भी नौकरी पर आंच आ गई है। क्योंकि सेना इंटेलीजेंस को उस पर लंबे समय से भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसा लेने का शक था। जिस बारे में उसकी रिपोर्ट ऊपर तक करने के बाद ही उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था। इंटेलीजेंस का शक उस समय और गहरा गया, जब कॉल रिकार्ड कर अफसरों ने सुनील और अभ्यर्थी के बीच हुई भर्ती के नाम से लेनदेन की बात सुनीं। इस पर इंटेलीजेंस ने उस पर और ज्यादा पैनी नजर रखनीं शुरू कर दी और पूरी पड़ताल के बाद ही शनिवार को उसे रघुवीर से पैसा लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे अब उसकी नौकरी पर आंच आना तय ही हो गया है। वहीं रिश्वत देने के आरोप में सेना में कदम रखने से पहले ही रघुवीर को जेल का रास्ता देखना पड़ा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

00
रघुवीर समेत पांच और संदिग्धों की छानबीन शुरू
बरेली। देश की सुरक्षा से जुड़ी सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी सेना में भर्ती के नाम पर हुए रिश्वतखोरी के भंडाफोड़ को पुलिस ने भी संजीदगी से लिया है। रिश्वत देने के आरोपी रघुवीर समेत पांच अन्य के बारे में पुलिस सत्यापन कर रही है। सीओ सिटी थर्ड असित श्रीवास्तव ने बताया कि सेना में भर्ती के नाम पर रिश्वत देने आए कायमगंज के रघुवीर को पकड़ लिया गया है। इसके अलावा शक के दायरे में आए शिवराम पुत्र जगत सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र भाई सिंह, गुरजेंट सिंह पुत्र जसवीर सिंह, शैलेंद्र यादव पुत्र रिंकू यादव के बारे में भी सत्यापन कराया जा रहा है। सीओ ने बताया कि पुलिस लगातार सेना अफसरों के संपर्क हैं। सीओ का कहना है कि चूंकि सेना देश की सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी हैं, ऐसे में इसमें भर्ती के नाम पर खेल करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें