जंक्शन और सिटी स्टेशन के बीच सिग्नल सिस्टम स्थापित करने का काम पूरा हो गया। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों ने हवन पूजन करके इसका उद्घाटन किया।
बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ने का काम 18 जनवरी को पूरा हो गया था। मगर सिग्नल सिस्टम का काम मंगलवार शाम को पूरा किया जा सका। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिटी स्टेशन पर हवन पूजन किया। इसके बाद नारियल फोड़कर सिग्नल सिस्टम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसएससी कंट्रक्शन एमके सिन्हा, डिप्टी सीएसटी मुकुल अग्रवाल, मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. हरीश, एसटी कंट्रक्शन डीके शर्मा, एक्सईएन एके सिंह, स्टेशन अधीक्षक एके सिंह, स्टेशन मास्टर अजय श्रीवास्तव व रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।