एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई ट्रेनें घंटों लेट

बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। कोहरे की वजह से ट्रेनों की स्पीड कम होने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने कोहरे को देखते हुए एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बाकी ट्रेनों को 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाने के आदेश दिए हैं। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। बुधवार को जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस चार घंटे, देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस दो, गुवाहाटी जम्मूवती अमरनाथ एक्सप्रेस एक, बलरामपुर ग्वालियर एक्सप्रेस तीन, नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक, हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल एक, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस तीन, डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ढाई देरी से जंक्शन पहुंची। गौरतलब है कि रेलवे ने दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस और रक्सौल आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार-शुक्रवार न चलाने के आदेश दिए हैं। जबकि हरिद्वार रामनगर एक्सप्रेस अमृतसर लालकुआं एक्सप्रेस, अंबाला बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस 25 जनवरी, गोरखपुर अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस और जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस को तीन फरवरी तक निरस्त किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें