एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

22 फरवरी को होगा बसंतोत्सव

बरेली Updated Mon, 19 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा का सातवां बसंतोत्सव 22 फरवरी को आयोजित होगा। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार मंगलेश डबराल, रंगकर्मी जीआर पुरोहित, समाजसेवी राजेश गरीब, साहित्यकार उमा भट्ट को उत्तराखंड गौरव से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बिजली विभाग के निरीक्षण भवन में महासभा की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि इस बार पारकुर खेल का भी आयोजन होगा। खिलाड़ियों की टोली मुजाहिद हबीब की अगुवाई में आएगी। असोम, मणिपुर के नृत्य दलों के साथ अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून और पिथौरागढ़ के सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे।
जिला महासचिव केसी जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान, प्रतिभाशाली बच्चों और खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में डीएस धनिक, मदन सिंह बिष्ट, केसी सती, सतीश नैथानी, गिरीश पांडेय, सुबोध कंडवाल, कैलाश चौधरी, हरीश बधानी, हेमंत डिमरी, एनसी मिश्रा, दामोदर लोहानी, दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। बैठक में कैंट क्षेत्र के नवनिर्वाचित सभासद मदन सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें