एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यहां मृत दिखाकर सूची से काट दिया गया नाम

गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

यहां मृत दिखाकर सूची से काट दिया गया नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं पति का तो कहीं पत्नी का नाम नहीं मिला
पुरुष मतदाता के बजाय सूची में मिला महिला का फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मतदाता सूची को शत-प्रतिशत दुरुस्त करने के प्रशासनिक प्रयास को जिम्मेदारों ने झटका दे दिया। इसका खुलासा रविवार को मतदान के दिन तब हुआ जब मतदाता बूथों पर वोट देने पहुंचे। कई जीवितों के नाम मृत दिखाकर सूची से हटा दिए गए थे। इसके अलावा सूची में कहीं पति का नाम गायब मिला तो कहीं पत्नी का नाम नहीं था। शहर के कटरा बूथ पर पुरुष मतदाता के नाम के आगे महिला का फोटो लगा मिला, जिसके कारण वह मत नहीं डाल सके।
गायघाट कस्बे के गुरुशरण पाल जनता इंटर कॉलेज के केंद्र पर मतदान करने पहुंचे 60 वर्षीय महबूब खां को उस समय निराशा हाथ लगी जब मतदाता सूची में उनके नाम के सामने मृतक लिखा था। इसके चलते वह अपना मत नहीं डाल सके। इसी प्रकार 39 वर्षीय इबरार को भी सूची में मृतक दिखाकर नाम काट दिया गया था। सूची की अशुद्धियां एक के बाद एक सामने आने लगीं। इसमें इबरार की पत्नी जीनत का नाम मतदाता सूची से गायब मिला। क्षेत्र की रुखसाना तो मतदाता सूची में हैं, मगर उनके पति शाह आलम का नाम गायब हो गया है। शहाबुद्दीन, सदरे आलम व नजरे आलम का नाम मतदाता सूची में पिछले चुनाव में तो था, मगर इस बार वे सूची से बाहर हो गए। कुदरहा ग्राम पंचायत के अशोक और प्रदीप भी सूची की गलती के शिकार हो गए। उनके नाम भी इस बार सूची में नहीं थे, जबकि पिछले चुनाव में वे वोटर थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार सक्सेरिया इंटर कॉलेज बूथ पर शहर के बभनगांवा निवासी प्रीति सिंह रावत पिछले चुनाव में वोटर थीं, मगर इस बार जिम्मेदारों की लापरवाही से मतदाता सूची से नाम गायब हो गया। शहर के कटरा बूथ पर भी एक अजीब मामला सामने आया। यहां जब सुबह वोट डालने गौरव पांडेय पहुंचे तो सूची के मिलान में सब कुछ ठीक था, मगर उनके फोटो के स्थान पर मुस्लिम महिला का फोटो लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें