एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुएं में मिला लापता मासूम का शव

Basti Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती/मानिकचंद(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार से बृहस्पतिवार शाम को लापता हुए बालक का शव गांव के एक कुएं में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज निवासी रामसेवक सोनी का सात साल का बेटा रामभरोसे बृहस्पतिवार शाम को खेलने के लिए घर से निकला था, मगर वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के गांवाें और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद जब रामभरोसे नहीं मिला तो रामसेवक ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे के अपहरण की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज बच्चे की तलाश शुरू कर दी। घटना के 72 घंटे बाद रविवार को दिन में कुछ लोगों ने गांव में स्थित एक कुएं में किसी बच्चे की लाश देखी। सूचना पर गांव के लोग एकत्र हुए और पुलिस भी पहुंची। जब कुएं से शव निकलवाया गया तो वह शव मासूम रामभरोसे का निकला। बेटे का शव देखते ही रामसेवक के घर में कोहराम मच गया। वहीं एसओ बृजेश सिंह यादव का कहना है कि गायब बच्चे की लाश रामसेवक के घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से मिली है। बच्चे की मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पर कहीं कोई चोट के निशान नजर नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें