एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्यालयों के निरीक्षण में दर्जन भर शिक्षक और शिक्षामित्र मिले गैरहाजिर

Basti Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। बीईओ बस्ती नगर छोटेलाल ने सोमवार को शहर के दर्जन भर से अधिक परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों मेें ताला बंद मिला तो कई में बच्चे ही नहीं मिले। दर्जन भर शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थिति मिले। बीईओ ने बीएसए को रिपोर्ट कर इनके एक दिन का वेतन/मानदेय काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ छोटेलाल सबसे पहले सुबह सवा सात बजे प्राथमिक विद्यालय पांडेय बाजार पहुंचे। यहां ताला लटकता मिला। प्रधानाध्यापक सहित चार स्टाफ अनुपस्थिति मिले। पूर्व माध्यमिक राजा बाजार, कन्या पूर्व माध्यमिक सुर्तीहट्टा का भी ताला बंद मिला। इन दोनों स्कूलों में एक ही शिक्षक मो. इरफान प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात हैं। वह मौके पर नहीं मिले। प्राथमिक राजाबाजार में हेडमास्टर अवधेश चौधरी उपस्थिति मिले मगर, शिक्षिका लता चतुर्वेदी, प्रीती सिंह और शिक्षामित्र पद्मिनी गायब मिलीं।
बीईओ प्राथमिक डुमरियागंज रोड पहुंचे। यहां शिक्षिका निरुपमा श्रीवास्तव गैरहाजिर मिलीं। शिक्षामित्र नैनी गुप्ता की जगह उनकी बहन माया नजर आईं। स्कूल खुला मिला मगर, बच्चे नहीं मिले। प्राथमिक सुर्तीहट्टा में ताला बंद मिला। शिक्षिका रेखा और किरन कुमारी अनुपस्थिति मिलीं। शिक्षामित्र भरतलाल भी गायब थे। बच्चे भी विद्यालय परिसर में नहीं दिखे। प्राथमिक नई बाजार में अध्यापिका निशा पौने आठ बजे स्कूल पहुंचीं। उन्हाेंने बताया कि यहां तैनात शिक्षामित्र दो जुलाई से नहीं आ रही हैं। प्राथमिक पुरानी बस्ती में प्रधानाध्यापिका नाजमीन बेगम मौजूद मिलीं। यहां नामांकित 100 बच्चों में से केवल 18 ही मौके पर मिले। बच्चों की उपस्थिति सुधारने के निर्देश देते हुए बीईओ अगले स्कूल पूर्व माध्यमिक बालिका पुरानी बस्ती पहुंचे। यहां हेडमास्टर श्रीनिवास मौजूद मिले मगर, बच्चों की संख्या संतोषजनक नहीं मिली। पूर्व माध्यमिक पुरानी बस्ती सेकेंड में सभी शिक्षक मौजूद मिले। प्राथमिक पुरानी बस्ती सेकेंड में शिक्षक उपस्थिति मिले मगर, विद्यालय गेट टूटा मिला। इसे ठीक कराने का निर्देश बीईओ ने दिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक दक्षिण दरवाजा में स्कूल के कैंपस में पानी भरा मिला। इसे निकलवाने और राबिश डालने का निर्देश दिया। प्राथमिक नरहरिया में प्रधानाध्यापिका हुस्नआरा मौजूद मिली। उन्होंने बताया कि कोटेदार ने एमडीएम के लिए जो दो बोरा चावल दिया है, वह काफी खराब है। बच्चों के खाने लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें