एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तत्काल करें लेखपालों का तबादला

Basti Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। सदर तहसील के शहरी क्षेत्र के चार लेखपालों का तबादला न होने पर सीआरओ ने एसडीएम सदर को डीएम के आदेशों का पालन तत्काल करने और आख्या देने का निर्देश दिया है। इस फरमान से तहसील प्रशासन में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह अगस्त के प्रथम सप्ताह में सदर तहसील के उन 38 लेखपालों का तबादला कर दिया गया था, जो एक ही क्षेत्र में तीन साल से कार्यरत थे। कमिश्नर से इन लेखपालों का तबादला नियम विरुद्ध होने की शिकायत की गई। कहा गया कि नियमत: कोई भी लेखपाल सर्विस के पूरे कार्यकाल में सिर्फ एक ही बार शहरी क्षेत्र का लेखपाल बन सकता है। मगर तहसील प्रशासन ने नियमों की अनदेखी कर चारों लेखपालों को पुन: शहरी क्षेत्र का लेखपाल बना दिया। तत्कालीन कमिश्नर के. रवींद्र नायक ने डीएम को कार्रवाई करने को लिखा। एक सितंबर को डीएम ने चारों लेखपालों का तबादला निरस्त कर दिया। साथ ही उन लेखपालों का ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने का निर्देश दिया, जिनका अब तीन साल पूरा हो गया है। सीआरओ देवीदास कहते हैं कि दस दिन बाद जब डीएम के आदेश का पालन नहीं हुआ तो एसडीएम को आदेशों की महत्ता बताते हुए तत्काल आदेश का पालन करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें