एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंडी समिति में वाहन छोड़कर भागे चोर

Basti Updated Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मंडी समिति में वाहन लेकर डीजल चोरी करने गए चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा। गेट बंद होने पर चारों ने वाहन छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को बरामद कर और जानकारी जुटाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम करीब सात बजे मंडी परिषद कैंपस में एक गाड़ी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस पर चार लोग सवार थे। रात आठ बजने पर वे लोग सुनसान जगह खड़े डीजल टैंकर की ढक्कन खोलने लगे। तभी आवाज हो गई और आहट सुनकर आसपास के दुकानदार जाग गए। लोगों को करीब आता देख चारों गाड़ी लेकर भागने लगे। मगर तब तक कर्मचारियों ने मेन गेट बंद कर दिया। मजबूरन चारों को गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें