एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तमंचा दिखा लूट लिए गहने

Basti Updated Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महादेवा। लालगंज थानाक्षेत्र के महदेवा कसबे में मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ जा रही महिला को असलहा दिखाकर जेवरात छीन लिए। महिला के मुताबिक कान की बाली, मंगलसूत्र और एटीएम कार्ड आदि छीनकर बदमाश फरार हो गए। घटना से बाजार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सायं 7.30 बजे पिपरपाती निवासी प्रेमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ खोरिया से बाइक से आ रहे थे। अभी वह पगार पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने हाथ देकर दंपति को रोका। रुकते ही दो ने महिला के ऊपर तमंचा तान दिया। इसी बीच तीसरे ने महिला के गले से मंगलसूत्र, कान की बाली, पति के पास रखे एटीएम कार्ड, गाड़ी के कागजात छीन लिए। बाद में असलहा लहराते बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंच बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें