एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रधान, सेक्रेटरी ने हड़प लिया शौचालयों का धन

Basti Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। रुधौली विकास खंड के कथकपुरवा ग्राम पंचायत में ग्रामप्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर एक नहीं पूरे सौ व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण को आया धन हड़प लिया। इसका खुलासा डीपीसी की ओर से किए गए निरीक्षण में हुुआ है। आरोपी प्रधान को कार्रवाई से पहले शोकाज नोटिस दिया गया है। जबकि सेक्रेटरी के निधन के कारण उनके पावनों का भुगतान रोकने के लिए डीडीओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला 2011-12 का है। कथकपुरवा में कुल सौ शौचालयों के निर्माण के लिए दो लाख 13 हजार रुपये रिलीज किए गए थे। धन आहरण के बाद डीपीआरओ कार्यालय को 91 शौचालयों के पूर्ण होने की सूचना दी गई। इसी बीच डीपीसी विष्णुदेव तिवारी ने ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की हकीकत जानने के लिए निरीक्षण किया तोे उन्हें निर्मित शौचालयों की सूची में से एक भी नहीं मिला। लाभार्थियों ने बताया कि प्रधान बुद्धू ने उन्हें शौचालय की धनराशि दी ही नहीं और न ही उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया। मौके पर एक भी शौचालय का निर्माण पूर्ण न मिलने पर डीपीसी ने डीपीआरओ को इसकी जानकारी दी। डीपीआरओ समरजीत यादव ने कहा कि प्रधान ने गलत रिपोर्ट भेजकर विभाग को गुमराह किया और शौचालय का धन गबन कर लिया। सभी शौचालयों का निर्माण 15 दिन के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामप्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए ग्राम पंचायत में खाता संचालन के लिए तीन सदस्यी टीम गठित की जाएगी। साथ ही प्रधान के विरुद्ध आरसी भी जारी की जाएगी। इस मामले में सेक्रेटरी भी आरोपी हैं। मगर उनके निधन के कारण डीडीओ को पत्र लिखकर उनके पावना का भुगतान रोकनेे की सिफारिश की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें