एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देश और समाज के नव निर्माण को बनें शाकाहारी

Basti Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। जयगुरुदेव का संदेश जन जन तक पहुंचानें के लिए रविवार को एपीएन पीजी कालेज में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जयगुरुदेव के अनुयायियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयगुरुदेव संगत के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र यादव ने जयगुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि देश और समाज के नव निर्माण के लिए शाकाहारी बनना होगा। खान पान शुद्ध रहेगा तो शरीर के साथ ही आत्मा भी शुद्ध होगी। कहा कि आने वाले दिनों में तमाम मुसीबतें आ रही हैं। इनका समाधान सिर्फ संत ही करेंगे। मांस मदिरा का शौक मानव में बढ़ रहा है, इसे रोकना होगा, वरना हम ऐसी बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे, जिनका डाक्टरों के पास भी इलाज नहीं होगा। कहा कि पाप कर्म के कारण मौत के बाद जीवात्मा भी भटकती रहेगी। नशीले पदार्थों के सेवन से बचने का आवाहन करते हुए सतीश चंद्र ने कहा कि स्वस्थ रहने और अच्छी सोच के लिए नशीली चीजों से दूर रहना होगा।
इस मौके पर उनके साथ गुजरात के जीतू भाई, राजस्थान के बीएल गुप्ता, रामहेत सिंह, तेज प्रताप सिंह, बस्ती संगत के अध्यक्ष रामउजागिर चौधरी, अवधेश प्रसाद चौरसिया, प्रहलाद चौधरी, राकेश गौड़, एपीएन पीजी कालेज के प्राचार्य भानुप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वीडी पाल, राजेश, मेहीलाल, हरीलाल, काशी प्रसाद गौड़, मुनिराम प्रजापति, उषा गौड़, हरीराम दूबे, रामछैल यादव, हर्षवर्धन मौर्य, राममूरत यादव, आलोक श्रीवास्तव, हरीराम यादव आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन


कड़ी धूप में जमे रहे अनुयायी
जयगुरुदेव संगत के राष्ट्रीय उपदेशक को सुनने के लिए सुबह से ही एपीएन पीजी कालेज परिसर में जयगुरुदेव के भक्तों का जमावड़ा होने लगा था। पंडाल छोटा होने के कारण लोगों को बाहर रहना पड़ा, ऐसे में वे कड़ी धूप में बेहाल तो दिखे मगर अपनी जगह से हिले नहीं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहीं।

काफिला देख स्वागत को दौडे़ लोग
मथुरा से चले जयगुरुदेव संगत के काफिले को देखते ही उनके भक्त सड़क के किनारे पंक्तिबद्ध होकर उसका स्वागत करने लगे। वाहन में महात्मा जयगुरुदेव की बड़ी सी तस्वीर लगी थी। इसे देखने और राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र का आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें