एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गरीबों के लिए वरदान है स्वास्थ्य मेला: रामकरन

Basti Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। अलहाज रज्जाक शहीदुन्निशां कन्या इंटर कालेज बल्ली पट्टी में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन उन गरीबों के लिए वरदान हैं, जो धनाभाव के कारण अपना इलाज कराने में समर्थ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार गरीबाें को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। पूर्व की सरकार ने चिकित्सा की हालत बदतर कर दी थी, उसे पटरी पर लाया जा रहा है। सीएमओ डा. एसपी दोहरे ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पूर्व विधायक व सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शयाद अली ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ऐसे प्रयास की निरंतरता की जरूरत है। मेले में डा. इकबाल अहमद, डा. मुज्जमिल खान, डा. जैनब अली, डा. अजीम आलम, डा. अनवर जमाल, डा. एपी सिंह, डा. अजीज के अलावा ओपेक कैली, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ढाई हजार से अधिक मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। उनमें नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। आयोजक समाजसेवी मोहम्मद अकरम और जिला पंचायत सदस्य मोहसिना खातून ने कहा कि जनहित में ऐसे आयोजन कराने का उनका प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर अमरनाथ दूबे, राजीव दूबे, गौरीशंकर, मोहम्मद शफीक, जावेद निजामी, अयाज अहमद, मौलाना असलम, सालिक, फकरुद्दीन, बब्लू, गुड्डन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें