बस्ती। विजय दशमी पर निकाली गई ‘ज्योति यात्रा’ की आभा सेे शहर नहा गया। नौ दुर्गा की आकर्षक झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान जगन्नाथ की यात्रा की तर्ज पर निकली ज्योति यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कंपनी बाग से लेकर गांधीनगर तक कोलकाता से मंगाए गए फूलों की वर्षा की गई। आकर्षक ढंग से सजाया गया कांच का रथ निकाला तो लोग देखते रह गए।
आयोजन में एक सौ एक लाल ध्वज लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। उनके आगे मथुरा से आए हरे रामा-हरे कृष्णा की टोली कर्तल ध्वनि के साथ आगे चल रही थी। महिलाओं और बच्चों ने भंागडे़ में भाग लिया। रास्ते भर लेडर से फूलों से वर्षा होती रही। टैंकर के पानी से भक्तगण सड़क की सफाई करते रहे। यात्रा में हनुमान का रथ शामिल था। इसके अलावा महाकाली का रौद्र रूप देखने लायक था। साईंनाथ मंदिर कटरा की ओर से साईं प्रतिमा भी यात्रा में शामिल थी। अलग-अलग रथों पर छोटे-छोटे बच्चे अलग-अलग वेश धारण किए हुए थे। रथ पर सजा राम दरबार, सिंदूरी हनुमान, शिव काशी की झांकी मन मोह रही थी। बजरंग बली और भोलेनाथ का वेश धारण किए कलाकार आकर्षण के केंद्र थे। भक्तों ने इस रथ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में अंबे मां की जय जयकार होती रही। गायत्री मंदिर के पंडितों के मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया था। आधा दर्जन स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कंपनी बाग में भंडारा आयोजित किया गया। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और नगर पालिका की गाड़ी साथ चल रही थी। गायत्री मंदिर के मुख्य परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी भी मंत्रोच्चार कर रहे थे।
इनके सहयोग से हुआ आयोजन
कमल सेन, जयावंती देवी, देशबंधु नंदानाथ, उपेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह, दिनेश पाल, अजू हिंदुस्थानी, सूर्य प्रकाश सिंह, राना गुप्ता, बाबूराम दूबे, उर्मिला दूबे, राजू खत्री, अजय गौड़, सुभाष चौधरी, राजू बंगाली, जगवीर सिंह, विनोद सचदेवा, दिलीप कूलर वाला, एसके नंदन, पुनीत पांडेय, प्रकाश चंद्र दूबे, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, भारत मनी दूबे, विनय पांडेय, प्रवेश गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, विवेक गिरोत्रा, प्रहलाद मोदी, राजेंद्र मोदी, सतीश सिंघल, प्रमोद गाडिया, डॉक्टर नवीन श्रीवास्तव, डाक्टर अनिल श्रीवास्तव, विनय गौड़, राजेश श्रीवास्तव, रवि चौधरी, राजीव गंभीर, गंगादीन ज्ञानी, चिंटू सिंह, हरी सिंह, पवन मेंहदी रत्ता, केके द्विवेदी, हरिओम श्रीवास्तव, कोमल शुक्ल, विमल गोयल, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, सरदार हरभजन सिंह, बबलू सिंह, लल्लन ,सुभाष, दिलीप के अलावा वीना खत्री, सुजाता गिरोत्रा, सरिता मलहोत्रा, पूनम गौड़, पुष्पा गौड़ का खास सहयोग रहा। इनके अलावा शशि, लक्ष्मी, विमला, उमा, पूनम, हरजीत कौर, दीपा, दमन, प्रवेश, वीना शर्मा, नमिता साथ ही विपिन राय, आनंद श्रीवास्तव, संजय पाल, अजय सिंह, सतीश पाल, शत्रुघ्न भारती, अनिल माली, अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
जिंदा सांप देख बच्चोें ने किया मनोरंजन
ज्योति यात्रा के दौरान शिव पार्वती की झंाकी सबसे आकर्षण का केंद्र रही। कानपुर से आए कलाकार का शिव के वेश में जिंदा सर्प के साथ अठखेलियां रोमांचक था। सर्प रेंगता हुआ कलाकार के मुंह में चला गया तो लोगों की सांसें रुक गईं।
बच्चों के गतका ने मोह लिया मन
कंपनी बाग के पांच से 12 साल के बच्चोें ने गतका का प्रदर्शन किया। इसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। दीप जोत, अमृत, दिलजोत, कवलजीत, करनजोत, डायमंड, मंजीत, अमनजीत, वंशू, अमन सचदेवा, पीयूष, सेवी, व करन आदि बच्चों ने मन मोह लिया।