एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एपीएन पीजी कालेज में फिर हंगामा

Basti Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। छात्रसंघ चुनाव के बाद भी एपीएनपीजी कालेज परिसर रणक्षेत्र बना हुआ है। हारे प्रत्याशी मतदान व मतगणना में गड़बड़ी को लेकर हंगामा रहे हैं। शुक्रवार को परिसर का माहौल फिर गर्म हो गया। महामंत्री प्रत्याशी रहे विनीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने निर्वाचित महामंत्री आदित्य त्रिपाठी से गाली गलौज की और जानमाल की धमकी दी। दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसी बीच कोतवाली पुलिस पहुंच गई और लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे दोनों गुटों के छात्रों को तितर-बितर किया। पुलिस ने विनीत सिंह को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली अवकाश के बाद शुक्रवार को कालेज खुलने पर पराजित प्रत्याशी एकजुट होकर प्राचार्य डॉ. बीपी सिंह से मिले। बूथवार पड़े मत, सील करते समय प्रत्याशी व एजेंट से हस्ताक्षर न कराने व मतदान के बाद मतपेटी को मतगणना कक्ष के बजाय अन्यत्र ले जाने की लिखित जानकारी मांगी। प्राचार्य ने शनिवार को लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अशोक यादव, गिरिजेश नंदन सिंह, अखिलेश सिंह राना, विनीत सिंह, समर्थ श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा आकाश, अरुण विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे। इसी बीच परिसर में निर्वाचित महामंत्री आदित्य त्रिपाठी पहुंच गए। उनका आरोप है कि विनीत सिंह ने अपने समर्थकाें के साथ उन्हें रोका और गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के समर्थकाें में हाथापाई शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल एनके सिंह व गांधीनगर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह मय फोर्स कालेज में पहुंचे। हंगामा कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस से लाठियां पटकीं। बताया जाता है कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। महामंत्री आदित्य की लिखित तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्रनेता को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल का कहना है कि परिसर में स्थिति नियंत्रण में है। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पहले से गरम है माहौल
सात नवंबर को मतदान व मतगणना के बाद कालेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में विवेक श्रीवास्तव अध्यक्ष, अभिनव उपाध्याय उपाध्यक्ष व आदित्य त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए थे। मतगणना के परिणाम पर सभी प्रत्याशियाें ने सहमति जताई थी। लेकिन दो दिन बाद से मतगणना में धांधली को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष प्रत्याशी विवेक सिंह, समर्थ श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह राना सहित कई अन्य ने कालेज में मतपेटी बदले जाने व परिणाम में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए नौ नवंबर को कालेज में बवाल किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने दिया शोकाज
प्राचार्य डॉ. बीपी सिंह ने कटरुआवीर सिंह नरायनपुर निवासी विनीत सिंह पुत्र रामलक्ष्मण सिंह को 9 व 16 नवंबर को कालेज में बवाल कर पठन पाठन के माहौल को खराब करने, आदित्य त्रिपाठी को जानमाल की धमकी देने व महाविद्यालय के अध्यापकों व कर्मचारियाें के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में नोटिस देकर तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। प्राचार्य ने बताया कि पराजित छात्रनेताओं ने जिन तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, उसे शनिवार को मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें