एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आदर्श पुलिस लाइन का मिलेगा ओहदा

Basti Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। स्थानीय पुलिस लाइन को आदर्श पुलिस लाइन का दर्जा मिल सकता है। पहले से ही रेंज की नंबर एक पुलिस लाइन को जोन स्तर पर आदर्श का ओहदा देने की कड़ी में रविवार को डीआईजी गोरखपुर अशोक मुथाजैन ने सुविधाओं का जायजा लिया। वे आईजी को अपनी आख्या देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे डीआईजी अचानक पुलिस लाइन पहुंचे। पहुंचने के आधे घंटे पहले जानकारी होने के बाद एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी मनोज कुमार झा पहुंचे हुए थे। अधिकारी सबसे पहले मेस में पहुंचे। वहां से भंडार में गए जहां जमीन रखे गए आलू की क्वालिटी देखी। इसके बाद पुलिस आवास, बैरक का निरीक्षण करने के बाद स्नानघर और शौचालयों की दशा देखा। बैरक और शौचालय में लाइट की कमी पाई गई। लाइन में हाल ही मे स्थापित आरओ प्लांट को देखा और उसकी क्षमता के बारे में एएसपी से जानकारी ली। अंत में कार्यालय में बैठकर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान आरआई सुशील कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें