बस्ती। जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बस्ती के अध्यक्ष रामउजागिर और उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की भी घोषणा निर्वाचन अधिकारी ने की।
डीसीएफ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा इफको के प्रतिनिधि के रूप में रामउजागिर, कृभको के प्रतिनिधि के रूप में कृष्णचंद्र सिंह, सीडब्लूसी(सेंट्रल वेयी हांकस) दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में अशोक कुमार तिवारी चुने गए हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश विधायन एवं शीतगृह लखनऊ के प्रतिनिधि जय सिंह, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के प्रतिनिधि रामतीरथ, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि रामकेवल और कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड के प्रतिनिधि के रूप में रामकृष्ण पांडेय को निर्वाचित घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को दी।