एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मोहक प्रस्तुतियों ने जीत लिया मन

Basti Updated Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। डान वास्को हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। सिलसिलेवार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु और सरस्वती वंदना से हुआ। नेहा, शालिनी, आस्था और खुशी ने वीणा वादिनी की वंदना प्रस्तुत किया। रूपांशी, जया, अपराजिता, हेबा, वैष्णवी, शीफा और पूजा ने स्वागत गीत गाए। रिया वर्मा के एकल गीत ‘ओ मां तू कितनी अच्छी है’ ने लोगों को भाव-विह्वल कर दिया। ‘हर तरफ हर जगह हैं उसी का नूर’ गीत पर दिशा, अदिती, सीमा, अंजली, शिवांगी, नेहा, गार्गी और शिवानी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। ‘डोला रे डोला’ गीत पर शालिनी गौतम और नेहा की नृत्य शैली ने काफी सराही गई। अनन्या, श्वेता, सृष्टि, साक्षी, सानिया, प्रिया, स्नेहा, शिवांगी ने उिस्को डांस प्रस्तुत किया। देश भक्ति की भावना पर आधारित एकांकी में अंकित सिंह, आरूष सिंह, आशुतोष पांडेय, श्रेयांश पांडेय, हर्षित शुक्ल, मयंक तिवारी, आदर्श सिंह, शशांक तिवारी, अंशुल चौधरी, अंकित चौधरी , शिवमूर्ति पाल, नितीश चौधरी, सचिन श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, जसवंत सिंह ने भी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। कहा कि कोई भी मंजिल प्राप्त करने के लिए इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में बच्चों को अभी से अपनी मंजिल तय कर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

प्रबंधक राजेश मिश्र, संरक्षिका सुमन रानी मिश्रा, उप प्रबंधक आकाश रथ और प्रधानाचार्य दिवाकर दत्त तिवारी ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अनिल दूबे, अशोक कुमार सिंह, अनूप खरे, जेपी तिवारी, धीरेंद्र शुक्ल, जगदीश मिश्र, योगेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें