एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय चोरों का गिरोह पकड़ा

Basti Updated Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पैकोलिया। थाने के हड़ही बाजार में पखवारे पूर्व हुई मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर रात अंतर्जनपदीय गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, बैट्री चार्जर व असलहा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 15 फरवरी की रात हड़ही बाजार में राज मोबाइल सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल, बैट्री चार्जर आदि सामान उठा ले गए थे। चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही पुलिस को जरिए मोबाइल सूचना मिली कि महादेवा के पास एक वाहन से कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना पर एसओ रामभवन यादव ने मय फोर्स रात में ही पिकौरा तिराहे पर गाड़ाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक जीप आती दिखाई दी। पुलिस कर्मचारियाें ने गाड़ी को रोका तो उसके सवार संदिग्ध युवक उतरकर भागने लगे। इसमें से चार को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि एक भागने में सफल हो गया। पूछताछ में उनकी पहचान नसीर अहमद उर्फ हाफिज निवासी माधोपुर थाना बारापट्टी सीतामढ़ी बिहार, राजनाथ उर्फ तुतनी, सूरज निवासी पांडेय पैकोली थाना अहिरौली जनपद अंबेडकर नगर व देवेंद्र पुत्र सुखराज निवासी ऊंचे गांव सरैया जिला फैजाबाद के रूप में हुई। तलाशी में पुलिस को 315 बोर का कट्टा, दो अदद रामपुरी चाकू, 6 पुराना व एक नया मोबाइल सेट, 13 चार्जर, 14 मोबाइल बैट्री व 6 सिमकार्ड, एक 12 वोल्ट की बैट्री बरामद की गई। पकड़े गए बदमाशों ने भागे साथी की पहचान रामलाल बताई। राज मोबाइल सेंटर के मालिक राज मोहम्मद पुत्र वली मोहम्मद ने ने चोरी गए सामानों की पहचान की। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भागे गए अन्य बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें