एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिन दहाडे़ गोली मारकर ठेकेदार की हत्या

Basti Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। शहर के पांडेय पोखरा लौकिहवा में गुरुवार को दिन दहाडे़ ठेकेदार दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से ठेकेदार को दोपहर साढे़ 12 बजे दो गोली मारी गई। एक गोली ठेकेदार के पेट में और दूसरी सीना छलनी करते हुए पार निकल गई। लहूलुहान ठेकेदार को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही देर बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी आनंद कुलकर्णी के मुताबिक, सड़क पाटने के लिए मिट्टी खोदने को लेकर ठेकेदार और प्लॉट मालिक की तकरार हुई। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर थानाक्षेत्र के मूल निवासी दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू (21) पुत्र राम प्रकाश सिंह शहर के अपने लौकिहवा मोहल्ले के मकान पर अन्य भाइयों के साथ रहते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे पिंटू ठेकेदारी करते थे। उनको गांधीनगर से गंदा नाला होते हुए लौकिहवा जाने वाले रोड केे निर्माण का ठेका मिला था। एसपी के मुताबिक, पिंटू सिंह जेसीबी मशीन से अगल-बगल के प्लॉट से मिट्टी खोदकर रोड पटवा रहे थे। गुरुवार को साढे़ 12 बजे वहां के मायाराम चौधरी के प्लॉट से जब मिट्टी खोदी जाने लगी तो मायाराम चौधरी ने खुदाई करने से मना किया। बकौल एसपी, इसे लेकर ठेकेदार और प्लॉट मालिक मायाराम में पहले बहस और बाद में हाथापाई हुई। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, तभी मायाराम अपने भाई व बेटे के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर आया और दोनों गोलियां पिंटू पर फायर कर दिया। लहूलुहान होकर ठेकेदार दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू जमीन पर गिड़ पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे करीब साल भर से चला आ रहा टशन बताया जा रहा है। मगर पुलिस या परिजन इसे कबूल नहीं कर रहे हैं। पड़ोसियों का यह भी कहना है कि बुधवार को भी कुछ कहासुनी हुई थी। एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। साथ ही असली वजह की छानबीन भी कराई जाएगी कि घटना तुरंत का माहौल गरमाने से हुई या सुनियोजित थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें