एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से रेप का प्रयास

Basti Updated Sat, 30 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहादुरपुर (बस्ती)। होली की खुमारी के बीच शराब के नशे में धुत 20 वर्षीय युवक के 65 साल की महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला के शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से लोगाें में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर थानाक्षेत्र की एक महिला 27 मार्च को पास के दुभरा चौबे गांव के बाग में बकरी चराने गई थी। उसी बाग में हथिया भोयर निवासी सुनील उपाध्याय नाम का युवक शराब के नशे में धुत होकर लेटा हुआ था। महिला को देखते ही वह वहशी हो उठा और उस पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले से घबराई महिला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौडे़। लोगों को आता देख युवक नंगे पांव गांव की ओर भागने लगा। लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर गई और युवक को थाने लेकर चली गई। बाग से युवक का कपड़ा बरामद हुआ। एएसपी वीरेंद्र यादव ने भी पीड़िता और आरोपी से पूछपाछ की। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें