एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मिलें सुविधाएं

Basti Updated Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रम संगठन की ओर से रविवार को प्रेस क्लब सभागार में मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभी ने एक स्वर से सुविधा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन अशर्फीलाल ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए। केंद्र सरकार के समान वेतन और अन्य सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी गायत्री सिंह ने कहा कि वे आंगनबाड़ी कर्मचारियोें की समस्या के निस्तारण के लिए सतत प्रयत्नशील रहती हैं। अंत में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें राधापति पाठक के मंडल अध्यक्ष और फूलचंद्र विकल को मंडल महामंत्री चुना गया। सम्मेलन को बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसहाय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, महासंघ के सुनील पांडेय, देवी प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डीपीओ को मांगपत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम में सोनमती, फूलमती, कंचन द्विवेदी, धनपता पांडेय, राधेश्याम दुबे, हरीराम वर्मा, केके मिश्रा, राजेश प्रसाद रावत, मालती, जानकी, सुनीता, इंद्रावती, गंगाराम, निर्मला, अनीता, मंजू, मीरा सिंह, दुर्गावती आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें