एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सचल दल ने पकड़े छह नकलची

Basti Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। विश्वविद्यालयीय परीक्षा में बुधवार को सचल दल ने छह परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में पकड़ लिया। उनके पास से नकल सामग्री बरामद कर उन्हें रस्टिकेट कर दिया। इसके अलावा एक केंद्र पर परीक्षा कक्ष में मोबाइल का प्रयोग करने पर कक्ष निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालयीय परीक्षा चल रही है। नकल रोकने के लिए गठित सचल दल ने बुधवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह की पाली में टीम जानकी प्रसाद चौधरी महाविद्यालय कटौधा पहुंची। वहां रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। टीम को देखते ही परीक्षार्थियों में अफरातफरी मच गई। परीक्षार्थियों की तलाशी में टीम के सदस्यों ने पांच नकलचियों को पकड़ लिया। इनके पास से नकल सामग्री बरामद की गई। इन परीक्षार्थियों को रस्टिकेट कर उन्हें ‘बी’ कॉपी दे दी गई। टीम सूर्यबक्श पाल स्मारक महाविद्यालय में पहुंची। वहां एक नकलची पकड़ा गया। वह हिंदी विषय की परीक्षा दे रहा था। टीम के इंचार्ज प्रोफेसर जेपी शुक्ल ने वहां एक कक्ष निरीक्षक को मोबाइल का प्रयोग करते देख कड़ी फटकार लगाई। कहा कि आगे से यदि कक्ष में मोबाइल लेकर ड्यूटी करते पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि इस केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की भूमिका ठीक नहीं है। वह इस सेंटर के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन को लिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें