एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पांच हजार भाजपाई गिरफ्तारी देंगे

Basti Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। बस्ती में भाजपा 27 जून को जेल भरो आंदोलन चलाएगी। भाजपा का दावा है कि इस आंदोलन में पांच हजार कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। पार्टी कार्यालय पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जेल भरो आंदोलन पर चर्चा की गई साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकारों की कथित जन विरोधी नीतियों को लेकर आलोचना की गई। कहा गया कि जनता अब इन जनविरोधी सरकारों से ऊब चुकी है। उसे इनके विकल्प की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन की तैयारी बैठक को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी त्रस्त है। अब उसे इनके विकल्प की तलाश है। बोल रहे थे। कहा कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद की समस्या देेश के सामने चुनौती है। इन पर अंकुश लगाने के बजाए सरकारें इनको बढ़ावा देने में लगी हैं। भाजपा के जेल भरो आंदोलन की सफलता केंद्र और प्रदेश सरकार को करारा जवाब देगी।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रेप की घटना के साथ ही महिलाओं को जिंदा जलाया जा रह है। अब तो पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा, इसका अंदाजा स्वत: लगाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा कि जिले में 27 जून को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में पांच हजार कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे। जनता अब इन जनविरोधी सरकारों से ऊब चुकी है। बैठक का संचालन भाजयुमो के पूर्व विभाग संयोजक विवेकानंद मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, विभाग संगठन मंत्री पंकज, यशकांत सिंह, सुुशील सिंह, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, गजेंद्र सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, तपानाथ पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, कुंदनलाल वर्मा, महेश शुक्ल, फणींद्र भूषण पाल, पुष्कर मिश्र, रामसिंगार ओझा, राजेश द्विवेदी, पवन कसौधन, सर्वदेव दुबे, पप्पू शुक्ल, अतुल सिंह, आशीष शुक्ल, विजय रंजन त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ल, संतोष शुक्ल, सुधीर चौधरी, राजेश तिवारी, प्रदीप सिंह, अवधेश अग्रहरि, सुरेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, गोपाल मद्धेशिया, लालजी आजाद, ओमप्रकाश, चंद्रमणि पाठक, पेशकार गुप्ता, कृपाशंकर श्रीवास्तव, विकास बरनवाल, मनोज मद्धेशिया, भावेश पांडेय, हिमांशु गुप्ता, विजय ओझा आदि मौजूद रहे।

मोदी की लोकप्रियता से घबरा गए हैं लोग : अजय
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम कहते हैं कि भाजपा चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रभारी बनाए गए नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से विरोधी राजनीतिक दल घबरा गए हैं। ऐसे में वे उलूल-जुलूल आरोप भी लगाते रहते हैं। कहा कि गठबंधन की कीमत पर नरेंद्र मोदी की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। मोदी भाजपा के लोकप्रिय नेता हैं, उनके निर्देशन में भाजपा पुन: देश की सत्ता पर काबिज होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें