एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लखनऊ के धरने में सफाईकर्मचारी शामिल होंगे

Basti Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर लागू हुई नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था के विरोध में 10 जुलाई को लखनऊ में विधान सभा भवन के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन कार्य में सफाई कर्मचारी भी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पंचायत सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नए कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। इतना ही नहीं, न तो राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान मकान किराया भत्ता मिल रहा है और न ही सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आंदोलन के सिवाय कोई विकल्प नहीं रह गया है। जिला कोषाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। महज आश्वासन के जरिए उन्हें गुमराह किया जा रहा है। संगठन मंत्री शिवमंगल पांडेय ने कहा कि विधान सभा भवन के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में बस्ती के सफाई कर्मचारियों की प्रभावी उपस्थिति होगी। वह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ कर्मचारी हितों की लड़ाई में हमेशा साथ रहेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें