एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Basti Updated Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। सपा नेता और नवमनोनीत अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के निदेशक अब्दुल गफ्फार ने अल्पसंख्यकों को योजनाआें का लाभ दिलाकर उनकी स्थिति में सुधार लाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही बुनकरों की हालत को बेहतर करने के लिए हथकरघा कुटीर उद्योग के विकास पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक मनोनीत होने के बाद बस्ती लौटे अब्दुल गफ्फार ने सोमवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी मुखिया और मुख्यमंत्री ने उन पर भरोसा जताकर अल्पसंख्यकाें के कल्याण के लिए कार्य करने का अवसर दिया है। वह इसके लिए आभारी हैं। कहा कि पूर्वांचल के कई जिलों में बुनकर उपेक्षित हैं। बिजली और अन्य समस्याओं के चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका प्रयास होगा कि सरकार से बुनकरों के लिए विशेष पैकेज दिलाकर उनके उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया जाए। कहा कि मदरसों के छात्राें की छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की मनमानी पर भी लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बस्ती में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना का पूरा प्रयास किया जाएगा। उनकी कोशिश होगी कि मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के वैवाहिक कार्यक्रमाें के लिए निकाह घर स्थापित हो।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें