एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अध्यक्ष ने की सदस्यों के सहयोग की सराहना

Basti Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। नगरपालिका परिषद बोर्ड के एक वर्ष पूरा होने पर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त की अध्यक्षता में पालिका के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें बोर्ड की उपलब्धियां गिनाई गईं। अध्यक्ष ने सदस्यों के सहयोग की सराहना की। इस दौरान मनोनीत चार सभासदों को पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर जिस तरह से कार्य किया हैै, वह मिसाल है। आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा है, जिससे नगर पालिका विकास की ओर अग्रसर रहे। पालिका अध्यक्ष और ईओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने निर्वाचित सभी सदस्यों और नामित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिन नामित सदस्यों को शपथ दिलाई गई उसमें सुमेश्वर प्रसाद यादव, रियाज अहमद, अजीत कुमार सिंह और अब्दुल रजा इदू शामिल हैं। सभी ने बोर्ड को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। पालिका के केंद्रीयित सेवा के अधिकारी केके चौबे कर निर्धारण अधिकारी, केके सिंह जलकल अभियंता, अचिंत्य लेखाकार, एके मिश्र, सहायक अभियंता और एके सिंह अवर अभियंता सिविल ने भी नामित सभासदों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विमला देवी, सुभावती, सर्वेश यादव, असद मसूद, इंद्रावती, पिकं ी, महेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, हसन शादाब, पूनम देवी, दीपा सिंह, मो. जावेद, आमिना खातून, प्रीतम सिंह, गीता शुक्ल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मोहम्मद इद्रीश, कमरूलहुदा, शकुंतला देवी, अयूब, सरला शुक्ला, दीप आनंद, सदानंद शर्मा, सरोज, जगदीप श्रीवास्तव, सिद्धेश सिन्हा, अरविंद सोनकर, प्रमोद तिवारी, सोभी, आदित्य श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें