एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर भरा पानी

Basti Updated Tue, 23 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती कई दिनों से हो रही धूप के बाद सोमवार सुबह पौने सात बजे के करीब आकाश में काले बादल घिर आए और थोड़ी देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब पांच घंटे तक बरसात होती रही । नतीजा यह हुआ कि सड़कों पर पानी भर गया । स्कूली बच्चों तथा आफिस में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पानी बरसने से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से हो रही धूप की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे बरसात से बचने के लिए बगैर तैयारी के घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे । सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाने के कारण स्कूल के लिए निकले बच्चे भीगने लगे। यही स्थिति उन अभिभावक के साथ हुई जो बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे। बारह बजे तक हुई बारिश के चलते अधिवक्ताओं सरकारी व निजी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को बारिश में भीगकर ही अपने आफिस तक पहुंच सके। बारिश के पानी के चलते कटरा, तहसील परिसर, कचहरी परिसर में पानी भर गया। पुरानी बस्ती रोड पर गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से इससे पैदल, साइकिल व बाइक सवारों को गंदगी भरे पानी के बीच से होकर जाना पड़ा।

पानी बंद होने पर निकली धूप
पांच घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से लोगाें को उमस भरी गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत मिली थी। मगर जैसे ही बारिश की बूंदों का गिरना बंद हुआ चटख धूप निकल गई। इससे एक बार फिर गर्मी व उमस से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन


रोजेदारों को मिली राहत
कुछ देर के लिए ही सही सुबह की बारिश ने रोजेदारों गर्मी से राहत मिली । दोपहर तक बारिश की बूंदों के चलते उन्हें गर्मी का एहसास नहीं हुआ । मगर दोपहर बाद एक बार फिर धूप ने निकल जाने की वजह से उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें