एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रमुख पद पर चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

Basti Updated Mon, 12 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। क्षेत्र पंचायत रुधौली के प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब तक खुलकर कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है, मगर माना जा रहा है कि कम से कम दो प्रत्याशी प्रमुख पद के लिए आमने सामने होंगे। 16 अगस्त से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख रुधौली शिव कुमार चौधरी की हत्या के बाद से खाली चल रहे प्रमुख पद पर निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के बाद रुधौली में प्रमुख चुनाव की सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। गांव से लेकर शहर तक चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है। वैसे प्रमुख की हत्या के बाद अधिकतर लोगों की सहानुभूति उनके परिवार के प्रति है। स्व. शिवकुमार चौधरी परिवार में उनकी पत्नी जानकी देवी और भाई अशोक कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं दोनों में से कोई एक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करेगा। वहीं सपा से जुड़े अल्पसंख्यक वर्ग के नेता के भी चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। हालांकि अभी वह खुलकर मैदान में नहीं आए हैं, मगर उनके आने की चर्चा चल रही है। यदि ऐसा हुआ तो प्रशासन को मतदान और मतगणना तक का कार्यक्रम कराना पड़ेगा। बहरहाल 16 अगस्त से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। मई 2013 में रुधौली के प्रमुख शिवनरायन चौधरी की हत्या हुई थी।

प्रमुख पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम
16 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। 17 अगस्त को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। दिन में 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 18 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। 18 अगस्त को ही अपरान्ह तीन बजे से मतगणना कार्य शुरू किया जाएगा। इसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


डीएमओ बने एआरओ
डीएम अनिल कुमार दमेले ने जिला पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बृजलाल को एआरओ नियुक्त करते हुए नामांकन से लेकर मतगणना तक की उप निर्वाचन व तत्संबधी सभी कार्यवाही को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने का निर्देश दिया है। नामांकन से लेकर मतगणना तक की कार्यवाही रुधौली विकास खंड मुख्यालय पर होगी। ऐसे में व्यवस्था का दायित्व बीडीओ रुधौली उपेंद्र पाठक पर होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें