एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ तीन पकड़े गए

Basti Updated Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। एसपी के निर्देशन में चल रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक चोरों के पास से पुलिस ने 332 नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस इनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को कहीं से सूचना मिली कि शहर में कुछ लोग सक्रिय हैं, जो मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। इसके अलावा यह गिरोह और कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन लोग पकड़े गए। कोतवाली पुलिस का दावा है कि उसने विनोद कुमार मौर्य पुत्र नागेश्वर चईयाबारी कोतवाली, राहुल त्रिपाठी पुत्र विजय बहादुर लबनापार कोतवाली और महेश पांडे पुत्र प्रेमनाथ पांडे जामडीह कोतवाली को दबोच लिया है। इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल नंबर यूपी 51 एच 0792 भी बरामद की गई है। यह गाड़ी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस ने इनके पास से नशे की 332 गोलियां भी बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
एसपी वीपी श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चोरों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह के मामले में और कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें