एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वन संरक्षक के आवास के सामने धरना शुरू

Basti Updated Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे वन कर्मी डीएफओ की एक चिट्ठी से नाराज हो गए। वन कर्मियों ने वन संरक्षक के आवास के सामने धरना शुरू कर दिया। वन कर्मचारी संघ के संरक्षक नरेंद्र देव मिश्र ने कहा कि अगर विभाग के पास बजट नहीं था तो मानदेय पर काम करने वाले वन कर्मियों से ड्यूटी क्यों ली गई? उन्होेंने कहा कि विभागीय अधिकारी अगर कर्मचारियों के मुद्दे पर संवेदनशील होते तो धरने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि डीएफओ धरना समाप्त करने की चिट्ठी दे रहे हैं। यह किसी कीमत पर मान्य नहीं है। धरने के चौथे दिन केके तिवारी, रामसूरत यादव, ठाकुर प्रसाद वर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय ने कर्मचारियोें को संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से समयदीन यादव, रामसूरत, शेषराम, गौतम, हरीराम, रामनेवास, सीपी लाल, प्रदीप, शिवशंकर उपाध्याय, धर्मराज, राजेंद्र, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें