बस्ती। पुरानी बस्ती फीडर पर लगे पंाच एमवी के जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को पीस पार्टी के नगर अध्यक्ष अरशद मसूद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने मुख्य अभियंता विद्युत का घेराव किया। कहा कि करीब एक माह से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इसके चलते नागरिकाें को असुविधा झेलनी पड़ रही है। चेताया कि अगर 8 सितंबर तक इसे नही बदला गया तो 9 सितंबर को ऊर्जा मंत्री की तेरही की जाएगी।
घेराव के बाद संबोधन में नगर अध्यक्ष ने कहा कि 9 अगस्त को पुरानी बस्ती फीडर का ट्रांसफार्मर जल गया। मगर एक महीना होने को है, अब तक इसे बदल कर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इसके चलते उमस भरी गर्मी से फीडर से जुड़े मोहल्ले के लोगों को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इसके विरोध में 28 अगस्त को ऊर्जा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई थी। मगर स्थिति में सुधार नही हुआ। विभागीय अधिकारी जान बूझकर हीलाहवाली कर रहे हैं। इसलिए मजबूर होकर घेराव करने का निर्णय लेना पड़ा। चेताया कि अगर 8 सितंबर तक इसे नहीं बदला गया तो 9 तारीख को ऊर्जा मंत्री की तेरही की जाएगी। नवागत चीफ इंजीनियर जयराम चौरसिया ने कार्यकर्ताओं के सामने ही विभाग के अधिकारियों से वार्त्ता कर अविलंब ट्रांसफार्मर भेजने का अनुरोध किया। इस पर चंद दिन में इसे बदलने का भरोसा दिलाया गया।
घेराव करने वालों में हमीदुल्लाह, प्रमोद गुप्ता, नियाज अली, उबैदी रहमान, कमरुद्दीन अंसारी, अकरम, रोशन, सेराज राइनी, एजाज, इस्लामुद्दीन, मंगल प्रसाद, परवेज खान, नवाब अली आदि शामिल रहे।
मुख्य अभियंता बिजली को आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया
बस्ती। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या के निस्तारण को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता जयराम चौरसिया से मुलाकात की। उन्हें 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उनके निस्तारण की मांग की।
जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर बिल की डाटा फीडिंग कराने, जमा धनराशि के समायोजन, बिना बीएल फार्म भराए उपभोक्ताआें के घरों का भार संयोजन बढ़ाने सहित आठ बिंदुआें पर वार्ता की। व्यापारी नेताओं ने बताया कि उपभोक्ताओं का बेजा शोषण किया जा रहा है। मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त किया कि उनकी मांगाें पर सकारात्मक निर्णय लेकर उसका समाधान कराएंगे। इस अवसर पर नगर महामंत्री नंद किशोर साहू, सूर्य कुमार शुक्ल, पवन कुमार गुप्ता, सूर्य मोहन सिंह, प्रदीप कुमार, अदालत प्रसाद, बैजनाथ अग्रहरि, गौरव भारत, धर्मेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र कुमार, परशुराम आदि व्यापारी मौजूद रहे।
सल्टौआ में जलाया मनमोहन, सोनिया व अखिलेश का पुतला
सल्टौआ। डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि और बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया।
इसके पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें महंगाई रोकने में अक्षम हो गई हैं। इस कमरतोड़ महंगाई से किसान परेशान हैं। भय-भूख और भ्रष्टाचार से आम आदमी त्रस्त है। कामन वेल्थ, 2-जी और कोल आवंटन घोटालों से अरबों रुपये का घोटाला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं और मंत्रियों ने घोटाले की रकम विदेशों में जमा की है। उन्होंने कहा कि रुपये के अवमूल्यन के पीछे यह भी एक कारण है। स्थिति यह आ गई है कि सरकार सोना गिरवी रखने को तैयार हैं। महंगाई का जिन्न देश की जनता पर सवार हो गया है। डीजल और पेट्रोल मूल्य वृद्धि से बाजार में महंगाई हावी है। यदि इसी प्रकार बिजली कटौती होती रही तो सल्टौआ के लोग शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिएं जल्द ही चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। मजबूर इस अवसर पर डॉ. सत्यराम चौधरी, संतोष अग्रहरि, दिनेश पांडेय, गया प्रसाद गौड़, शिवशंकर चौरसिया, हीरा पांडेय, रवींद्र शुक्ल, अनिल कुमार, सुशील कुमार, डीके सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, अशोक मिश्रा, मनोज कुमार मिश्र, चंद्रभान गुप्ता, सहदेव पांडेय आदि मौजूद रहे।