एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुदरहा की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Basti Updated Sat, 07 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुदरहा। यादव टाइगर कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को कुदरहा और गायघाट के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। अंतिम राउंड में कुदरहा के खिलाड़ियों ने एक अंक से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर देव सिंह सोलंकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुदरहा की टीम के कप्तान संजय यादव तथा गायघाट टीम के कप्तान विजय यादव की अगुवाई में खेल शुरू हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले राउंड में कुदरहा की टीम ने बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे राउंड में गायघाट की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की। तीसरे राउंड में कुदरहा की टीम के खिलाड़ियों ने फु र्ती दिखाते हुए बढ़त बना ली। उसके बाद अगले छह राउंड तक बारी-बारी से दोनों टीमों ने तीन-तीन अंक हासिल कर मैच को रोमांचक मुकाबले में ला दिया। सातवें राउंड में कुदरहा की टीम के शादाब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर एक अंक से अपनी टीम को जीत दिला दी। खेल के निर्णायक मंडल में सदरूददीन, इंद्रसेन यादव, राम जन्म यादव रहे। आयोजक संजय यादव, विजय यादव, पवन, कलेंद्र, राकेश चौधरी, किशुंदर, रिंकू पाल, मोती, जियालाल, राजेश यादव, मुकेश यादव, रामसूरत यादव, फू लचंद्र यादव, अनिल अग्रहरि, शशिधर तिवारी, सतीश मोदनवाल, पुत्तीलाल, राजू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें