एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर रवाना हुई समाजवादी साइकिल यात्रा

Basti Updated Sat, 07 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। समाजवादी साइकिल संदेश यात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन बस्ती के ग्रामीण इलाकाें से होते सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गई। डाक बंगले से कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे रणजीत बच्चन व कालिंदी शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव और सपा उम्मीदवार बृजकिशोर सिंह डिंपल सपा कार्यकर्ताआें के साथ मनौरी की ओर चले। रास्ते में सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते यात्रा दसिया गांव में पहुंची। यहां सभा हुई। पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राघवेंद्र सिंह, रामकुमार यादव, पार्टी महासचिव निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने यात्रा का स्वागत किया। रणजीत बच्चन व कालिंदी शर्मा ने सपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। कहा कि डॉ. लोहिया के सपनों को साकार करने का काम सरकार कर रही है। यहां से साइकिल यात्रा रुधौली पहुंची जहां पर शकील अहमद, सीताराम यादव, रवि मोदनवाल ने स्वागत किया। रुधौली से यात्रा डिडई होते सिद्धार्थनगर की सीमा में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें