एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परंपरागत रास्तों से ही निकलेगा जुलूस

Basti Updated Tue, 08 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। पुलिस लाइन के सभागार मेें सोमवार को सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, एसओ, शाखा प्रभारी और थाने के साथ ही पुुलिस लाइन के आरक्षी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक सम्मेलन में एसपी ने आरक्षियों और शाखा प्रभारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। दशहरा, दुर्गा पूजा, बकरीद आदि को देखते हुुए कहा कि इसे सकुशल संपन्न कराना पुुलिस की जिम्मेदारी है। पहले से ही जुलूस निकालने की तिथि, परंपरागत रास्ते, कुर्बानी स्थल मूर्ति विसर्जन स्थलों का भ्र्रमण कर लिया जाए। एसपी ने कहा कि यदि कोई उल्लेखनीय बात नजर आए तो उससे तत्काल अवगत कराएं। किसी नई प्रथा, नए मूर्ति की स्थापना, जुलूस और मूर्ति विसर्जन के रास्तों में बदलाव किसी भी दशा में न होने दें। सांप्रदायिकता फैलाने वाले अवांछनीय तत्वों पर सर्तक नजर रखने की जरूरत है। ऐसे तत्वो के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक, एसओ और एलआईयू को दिया। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने जन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। उपनिरीक्षक रणधीर मिश्र को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया। इस मौके पर सीओ सिटी राजेश भारती, सीओ कलवारी योगेंद्र सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, एसओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें