एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एकजुट संघर्ष से ही मिलेगी सफलता

Basti Updated Tue, 08 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को पिकौरा बक्श स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें सुपरवाइजरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें बस्ती मंडल की सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की मंडल प्रभारी सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं को लेकर लामबंद होकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस तरह संघर्ष करने पर ही सफलता मिलेगी। कहा कि शासन स्तर पर पद्नाम परिवर्तित करने, वेतन विसंगति दूर करने, अनुचित विभागीय कार्रवाई पर रोक लगाने आदि मांगो पर कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि सुपरवाइजर्स की समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियो से समझौता वार्ता करने के बाद भी समझौते को लागू नहीं कर रही है। इसके लिए कर्मचारी अधिकार मंच के बैनर तले संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में महिलाओं को भागेदारी निभानी होगी।
बैठक की अध्यक्षता कामिनी आर्य ने की, जबकि संचालन मंजू सिंह ने किया। इस मौके पर रंजना श्रीवास्तव, संगीता चौधरी, कुसुम मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें