एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मजदूर वर्ग का हमेशा हुआ शोषण

Basti Updated Fri, 01 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन बस्ती की बैठक महादेवा बाजार में धर्मेंद्र राजभर की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष राम ललित राजभर ने किया। जिलाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि मजदूर वर्ग का हमेशा से शोषण होता आ रहा है। इनके हक की बात न तो कोई सरकार कर रही है और न ही कोई राजनीतिक दल ही इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी लिए हम लोंगो को अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष रामललित ने कहा कि मजदूर वर्ग कड़ी मेहनत करता है, खून पसीना बहाता है। देश के विकास में उसका महत्वपूर्ण योगदान है, बावजूद उसका शोषण हो रहा है। यही कारण है कि कर्मचारी अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए हड़ताल और धरना-प्रदर्शन का सहारा लेते हैं। हम लोगों को भी एकत्रित होकर अपने सम्मान की लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर हरिश्चंद्र भारती, नंदलाल यादव, संतराम, घनश्याम, राधेश्याम, रामजी, कतवारू, रामसेवक, राजेश, बृजकिशोर, ब्रह्मादीन, राम सुरेश चौधरी, ओमजी पाल, परशुराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें